वाराणसी , जनवरी 22 -- अंतरराष्ट्रीय सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन विशाल भारत संस्थान ने सुभाष भवन में 'भारत नारी गाथा' का आयोजन किया। गुरुवार को इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने विश्व के पहले सुभाष मंदिर में दर्शन किए, माल्यार्पण किया तथा आरती उतारी। उन्होंने राष्ट्रदेवता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

उन्होंने 5 नारियल अर्पित कर तथा मशाल जलाकर महोत्सव के दूसरे दिन का औपचारिक उद्घाटन किया।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सुभाष भवन पहुँचते ही बाल आजाद हिंद बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने उन्हें सलामी दी।

आज के ही दिन अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इसी अवसर पर 'भारत नारी गाथा' में राम स्तुति, राम भजन तथा राम विवाह गीत की प्रस्तुति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित