हिसार , जून 2 -- हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फतेहाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग के चपरासी सुशील कुमार और चालक धोलूराम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में संबंधित ईटीओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

ब्यूरो के अनुसार, जींद निवासी एक व्यापारी ने शिकायत दी थी। व्यापारी पुरानी स्क्रैप बैटरियां खरीदकर नरवाना और जींद में बेचता है। आरोप है कि ईटीओ, चालक धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार ने उसकी गाड़ी का चालान करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

शिकायत सही पाए जाने पर एसवीएंडएसीबी ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान चपरासी सुशील कुमार ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए। चालक धोलूराम भी लेन-देन में शामिल मिला। टीम ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित