गोपालगंज,21सितंबर(वार्ता)बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना के धर्मपुर नहर के पास पुलिस ने सोमवार को एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि के गोपालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपुर नहर के रास्ते स्कार्पियो से अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मपुर नहर के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान जब एक संदिग्ध स्कार्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 495 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत शराब और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, वाहन चला रहे/सवार एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित