हरिद्वार , सितंबर, 27 -- त्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में महज 40 रुपये का पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9500 रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 24 सितंबर की रात सिकंदरपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम में से बचे 3000 रुपये, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर की रात दो युवक सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 40 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी ने जब 160 रुपये वापस लौटाए तो दोनों ने उसके हाथ में रखे 9500 रुपये लूट लिए। कर्मचारी ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना के संबंध में भगवानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित