मधुबनी , नवंबर 01 -- िहार में मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 36 कार्टन नेपाली देसी शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना चौक के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान दोनों ऑटो और मोटरसाइकिल से शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजेश कुमार, लाल बहादुर यादव, नवल किशोर और सुनील कुमार यादव के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित