पटना , मई 08 -- पटना नगर निगम की ओर से बिहार नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण एवं वसूली) नियमावली, 2013 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर के एकमुश्त भुगतान पर मूल कर राशि में पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

एक अप्रैल से सात मई 2026 के बीच कुल 35, 948 संपत्तिधारकों ने संपत्ति कर जमा कर लगभग 40.11 लाख रुपये की बचत की है। इस अवधि में निगम को करीब 11 करोड़ रुपये का संपत्ति कर प्राप्त हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में संपत्ति कर जमा करने वाले करीब 60 प्रतिशत करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया है। करदाता पटना नगर निगम पोर्टल के अलावा अधिकृत यूपीआई ऐप्स जैसे पेटीएम, भीम और गूगल-पे के जरिए भी भुगतान कर रहे हैं।इसके अतिरिक्त नगर निगम मुख्यालय एवं सभी अंचल कार्यालयों में चेक, डिमांड ड्राफ्ट और नकद माध्यम से भी कर जमा किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित