पटना , जून 17 -- बिहार के पटना जिले में रानीतालाब थाना की पुलिस ने 338 ग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम रानीतालाब थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज-02 और रानीतालाब थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दुकान से 33 पुड़िया में पैक लगभग 338 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। इस संबंध में रानीतालाब थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित