पटना , जुलाई 10 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने बेउर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 316.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ब्रह्मपुर बाजार में एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर बाजार में छापेमारी की। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 316.5 लीटर विदेशी शराब, दो मोबाइल फोन तथा 760 रुपये नकद बरामद किए गए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित