चित्तौड़गढ़ , मार्च 03 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक भार वाहक वाहन में अवैध रुप से ले जाई जा रही 29 क्विंटल सागवान की लकड़ी बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान लोडिंग टेम्पो में भारी मात्रा में सागवान की लकड़ी भरी हुई पाई गई। चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने मौके पर ही वजन कराया तो वह कुल 29 क्विंटल थी। इस पर लकड़ी जब्त करके आरोपी चालक आरिफ खान को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित