कोलकाता , मई 05 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के भांगड़ के कुछ हिस्सों से मंगलवार तड़के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले किये गये हैं।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थकों ने उनके घरों पर हमला किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भांगड़ पुलिस डिवीजन की एक टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी स्थापित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित