दरभंगा , अक्टूबर 30 -- बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 239.670 लीटर शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के आधार पर अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के अकरहा बांध के समीप एक मोटरसाइकिल पर लदी 25.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल जब्त करते हुए अकराहा निवासी बसंत सहनी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र के पसिखाना गांव में छापेमारी कर पुलिस ने चुलाई शराब बनाने के उपकरण के साथ 102 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की। मौके से बैजू महतो एवं मनटून महतो को गिरफ्तार किया गया। दोनों पसिखाना गांव के निवासी हैं।
जिले के घनश्यामपुर थाना पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध छापेमारी के दौरान पाली-मसवासी सड़क स्थित बाबा फर्नीचर दुकान से 111.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में मसवासी निवासी भीम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित