दरभंगा , अक्टूबर 16 -- िहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के उसरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 228.35 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उसरी गांव निवासी गुरुशरण साह के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जब्त शराब में 223.35 लीटर विदेशी शराब और पांच लीटर देशी शराब शामिल है।

दरभंगा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित