दरभंगा , अक्टूबर 25 -- िहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझियामा गांव में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने 214.125 लीटर शराब बरामद की तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया है।सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मझियामा गांव निवासी मनीष कुमार पासवान और रामदास पासवान के रूप में हुई है। उनके पास से 52.125 लीटर विदेशी शराब और 162 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
श्री कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित