चंडीगढ़ , जुलाई 21 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को लोक भवन में खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ बैठक कर प्रदेश में खेल अवसंरचना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित