कौशांबी , जनवरी 24 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शनिवार को कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना पार्टी का मुख्य संकल्प है। श्री पाल ने यहां सैनी कस्बा में पार्टी की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा संगठन को बूथस्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचार धारा से अवगत करना चाहिए, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बसपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलते हुए दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के लोगों के हक और अधिकार की सच्ची लड़ाई लड़ रहा है। समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के जनसुनवाई कार्यालय का उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित