मधुबनी , नवंबर 01 -- िहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 200 ग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बेहटा पछिवारी टोल निवासी छोटेलाल यादव के रूप में हुई है।
बेनीपट्टी थाना के थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस आंबेडकर चौक पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट सह आरडीओ अकरम नजफी की उपस्थिति में तलाशी ली गई। इस दौरान एक झोले से 200 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बेनीपट्टी थाना के पीटीसी विजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित