पटना , सितंबर 18 -- ्रामीण विकास विकास, बिहार के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, (जीविका)की ओर से वर्ष 2026 के बिहार सरस मेला के प्रथम संस्करण का आयोजन 20 से 29 सितंबर 2026 तक ज्ञान भवन, पटना में होने जा रहा है।ग्रामीण उद्यमिता और हुनर को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार सरस मेला का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा अब अपने 18वें संस्करण तक पहुंच चुकी है।

वर्ष 2018 से सरस मेला के दो संस्करण आयोजित किए जा रहे हैं, एक ज्ञान भवन में, जहां ग्रामीण उद्यमियों और ग्राहकों के बीच सीधा संवाद अधिक गहरा होता है, और दूसरा गांधी मैदान में, जहां यह आयोजन एक बड़े जन-उत्सव का रूप ले लेता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष के इस प्रथम संस्करण में बिहार समेत 15 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी शिरकत कर रही हैं।आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तराखंड और जम्मू- कश्मीर की लोक कला, शिल्प , लोक कलाकृतियों एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी सह खरीद- बिक्री होगी। इसके लिए लगभग 135 स्टॉल लगाये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित