तिरुवनंतपुरम , जुलाई 19 -- केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर 18 अगस्त से पूर्ण निर्यात-आयात (एक्जिम) सेवाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही यह बंदरगाह ट्रांसशिपमेंट हब से विकसित होकर अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।
इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पहले निर्यात कंटेनर को रवाना कर एक्जिम सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आयोजित होने वाले 'मिशन समुद्र बिजनेस समिट' में वैश्विक शिपिंग कंपनियां, लॉजिस्टिक्स फर्म, निर्यातक, निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी समुद्री विकास पहल 'मिशन समुद्र' की भी औपचारिक शुरुआत होगी।
केरल सरकार और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) की सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना के तहत विकसित विझिंजम बंदरगाह ने 18 महीने पहले वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद से 20 लाख से अधिक टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) कंटेनरों का संचालन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित