श्रीगंगानगर , अगस्त 07 -- राजस्थान में जिला पुलिस ने विभिन्न कार्रवाईयों में बरामद किये गये मादक पदार्थों का शुक्रवार को बड़े पैमाने पर नष्ट किया।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि करीब 170 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को आज एक सीमेंट फैक्टरी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इन मादक पदार्थों का न्यायालय द्वारा धारा 52ए (2) मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत भौतिक सत्यापन पहले ही करवाया जा चुका था।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया। इनमें 84 किलो 208 ग्राम हेरोइन, 672 किलो 642 ग्राम पोस्त, तीन किलो 92 ग्राम गांजा और 1690 नशीली गोलियां शामिल हैं। का नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों का कुल मूल्य करीब 169 करोड़ 50 लाख 80 हजार 230 रुपये आंका गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित