चेन्नई , मई 10 -- नवगठित 17वीं तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को बुलाया गया है, ताकि नये चुने गये सदस्य शपथ ले सकें।
विधानसभा सचिव के. श्रीनिवासन ने रविवार को बताया कि सत्र सोमवार को सुबह 09.30 बजे बुलाया गया है।उन्होंने नये चुने गये सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित होते समय अपना 'चुनाव प्रमाण पत्र' अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित