लखनऊ , जुलाई 27 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेली जाने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी ने राज्य की जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है।

महासचिव रजनीश मिश्रा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में मिथिलेश यादव, सत्यम पांडेय, ऋतेश पांडेय, विशाल पांडेय, शशि शेखर राय, अजीत पाल, उज्ज्वल पाल, ललित पटेल (गोलकीपर), शिवम पटेल, अभिजीत पाल, अभिषेक खटीक, अनुराग चौहान (गोलकीपर), इरफान हुसैन, आशीष यादव, नीरज प्रजापति, त्रिलोकी, गौरव यादव तथा राहुल राजभर (कप्तान) शामिल हैं।

टीम के प्रशिक्षक के रूप में उपेन्द्र चौहान, प्रबंधक के रूप में पॉल देवेंद्र तथा फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में दीपक सोम को नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित