कोलकाता , मई 04 -- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया।
श्री अधिकारी को 73, 917 वोट मिले जबकि सुश्री बनर्जी को महज 58,812 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इन दोनों के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के श्रीजीब विश्वास को 3556 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदीब प्रसाद को 1257 वोट ही मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित