पटना , जून 01 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री अमृत की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक मेंवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी ) तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट से निपटना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब पड़े चापाकलों को मिशन मोड में ठीक किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर मानव संसाधन में तत्काल वृद्धि की जाए। उन्होंने दक्षिण बिहार के जिलों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित