बारां , अगस्त 26 -- राजस्थान में बारां के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 137 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद करके दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु बुधवार को बताया कि थाना अधिकारी राजपाल सिंह बल केसाथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान कवाई कस्बे के तिराहे पर पुलिस दल को एक सफेद रंग की कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार की गति बढ़ा दी। पीछा करने पर चालक ने कार को सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कार को चारों ओर से घेरकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम विजय सिंह (23) और सुंदर सिंह (53) बताया। कार की तलाशी लेने पर पिछली डिग्गी में काले एवं सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 137 किलोग्राम डोडा- चूरा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित