हाजीपुर , जून 25 -- ात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ मंडल के वाराणसी और सुलतानपुर स्टेशनों के मध्य स्थित जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी सं. 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। 26.06.2026 से पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 17.41 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रूकते हुए 17.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी तरह 27.06.2026 से कोटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 12.33 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रूकते हुए 12.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित