श्रीगंगानगर , मई 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में 1290 नशीली गोलियां बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को देर शाम पंजाब नहर पुल के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे खुशपिंद्र सिंह रायसिख (18) और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इनकी तलाशी लेने पर ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड साल्ट की 1290 गोलियां बरामद हुईं। यह दवा एच शेड्यूल में आती हैं। उन्होंने बताया कि बाल अपचारी को निरूद्ध करने की कार्रवाई की गयी है, जबकि खुशपिंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित