रायपुर , जुलाई 10 -- छत्तीसगढ़ में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा के लिए आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में 12 जुलाई को रायपुर में बैठक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैठक दोपहर 2 बजे जी.ई. रोड स्थित बेबीलॉन कैपिटल में होगी। इसमें राज्य की मीडियम और लार्ज स्केल औद्योगिक इकाइयों के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट तथा डायरेक्टर स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में मानसून-2026 के दौरान चल रहे वृक्षारोपण अभियान की प्रगति, पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव, निगरानी व्यवस्था तथा उद्योगवार एक्शन प्लान की समीक्षा की जाएगी। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित