भरतपुर , जून 29 -- राजस्थान में करौली के टोडाभीम थाना क्षेत्र में भोपर नदी के पास सोमवार को 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार तीन श्रमिकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामबाबू, विष्णु और चौबे जाटव हिंडौन से मजदूरी करके मोटर साइकिल से गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अपराह्न करीब चार बजे भोपर नदी के पास कच्चे रास्ते पर 11 केवी का तार टूटा पड़ा था। कच्चे रास्ते पर निकलने के दौरान तार मोटर साइकिल से उलझ गया, जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गये।

पुलिस ने बताया कि करंट की चपेट में आने से तीनों श्रमिक आग की लपटों में घिर गये। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गयी। पुलिस तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित