पटना , सितंबर 23 -- ाज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग (बिहार सरकार) की ओर से बुधवार को में 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसमें राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, कदमकुआं, पटना के गौरवशाली इतिहास एवं महत्व को दर्शाने के साथ आयुर्वेद की उपयोगिता तथा इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक शोध, प्रमाण-आधारित चिकित्सा और नवीन तकनीकों से जोड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा डॉ० वरूण कुमार, निदेशक आयुर्वेद, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग; डॉ० (प्रो०) अजय कुमार सिंह, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना; डॉ० (प्रो०) महेश महतो, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, रसशास्त्र विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना; डॉ० श्री भगवान सिंह, भूतपूर्व सह-प्राध्यापक, द्रव्यगुण विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना; डॉ० (प्रो०) दिपाली सुन्दरी वर्मा, विभागाध्यक्ष, शल्य तंत्र विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना; डॉ० रत्नेश्वर शर्मा, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालन्दा; डॉ० गिन्नी जाखनवाल, पंचकर्म विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक जीवक पंचकर्म चिकित्सालय, पटना तथा आलोक कुमार सिंह, सहायक निदेशक यूथ, बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाईटी, पटना को उनकी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित