बारां , दिसम्बर 09 -- राजस्थान में मांगरोल चिकित्सालय से प्रसव के लिए भेजी गयी महिला आशा सहरिया को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने रक्तदान करके इंसानियत का परिचय दिया।

फाउंडेशन के अन्ता तहसील अध्यक्ष पुरषोत्तम मेहरा ईश्वरपुरा ने मंगलवार को बताया है कि बंबोरीकलां निवासी आशा को प्रसव होने वाला था, लेकिन उसका हिमोग्लोबिन मात्र पांच ग्राम था। डॉक्टर ने उसे तुरंत बारां जिला चिकित्सालय भेज दिया। जब एम्बुलेंस चालक एवं एम्बुलेंस के ईएमटी को इसका पता चला तो दोनों ने रास्ते में आते समय रक्तदान करने का निर्णय कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों एम्बुलेंस कर्मचारियों ने रक्त केंद्र में आकर एबी पोजिटिव रक्तदान किया। रक्तदान करने पर फाऊंडेशन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट, जिला अध्यक्ष नन्दलाल केसरी, जिला सचिव साजिद खान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित