दरभंगा , अक्टूबर 24 -- िहार के दरभंगा जिले में मद्यनिषेध विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी चौक के समीप महिंद्रा पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान उसमे छिपाकर रखी गई 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में वाहन मालिक बड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव निवासी किसुन शर्मा के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र के पुरा गॉव के निकट वाहन जांच के दौरान काकरघाटी निवासी शम्भू कुमार यादव को स्कूटी में 23.400 लीटर देशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे एक पोखर के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर देशी नेपाली शराब भी बरामद की गई। इस प्रकार दूसरी कार्रवाई में कुल 948.900 लीटर शराब जब्त की गई है।
जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मद्यनिषेध विभाग शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने में जुटा है।
विभाग ने आम नागरिकों से अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित