बक्सर , अगस्त 08 -- िहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की आम सभा 09 अगस्त को पटना में आयोजित होगी, जिसमें न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।प्रमुख मांगों में शेट्टी आयोग की अनुशंसाओं का पूर्ण क्रियान्वयन, 1 जनवरी 2006 से वेतन पुनरीक्षण, वेतन विसंगतियों का निराकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, कालबद्ध एवं रिक्त पदों पर पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन, नए प्रोन्नति पदों का सृजन तथा अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं।

संघ ने न्यायालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, इंटरनेट, पर्याप्त टेबल-कुर्सी, रिकॉर्ड कक्ष, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया है। इसके बावजूद कर्मचारियों से सीआईएस अद्यतन और अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी अपेक्षित है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी और महासचिव सत्यार्थ सिंह ने कर्मचारियों से आम सभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित