हाजीपुर , सितम्बर 24 -- ेवा संकल्प अभियान के तहत वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर शिविर को प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है।

शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सेवा सेतु शिविर केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बने। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का विधिवत पंजीकरण करते हुए आवेदक को पावती देने तथा मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।25 सितंबर 2026 से ही आवेदन एवं शिकायतों का संग्रहण शुरू किया जाएगा। पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर अपने-अपने पंचायत/वार्ड के पंचायत सरकार भवनों तथा नगर निकायों में उपस्थित रहकर संभावित लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से आवेदन और शिकायतें प्राप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित