अल्मोड़ा , अप्रैल 26 -- उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय की अगुवाई में शनिवार को लोधिया बैरियर पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में हिमांशु बोरा (21) निवासी लालकुआं, सुमित सिंह दानू (18) निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं और साहिल टम्टा (19) निवासी जिला बागेश्वर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 97,600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित