मुंबई , अक्टूबर 25 -- ॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' के सात साल पूरे होने पर इससे जुड़ी यादें ताजा की हैं और फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया है।वर्ष 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' की सालगिरह पर कृति ने सोशल मीडिया पर एआई से तैयार एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म से उनका शाही लुक नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने इसके साथ भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, "फिल्म, इस अनुभव, पूरी टीम और बेशक हमारे दर्शकों के लिए आभारी हूं!"फिल्म में कृति खरबंदा दोहरी भूमिका में नजर आई थीं। उनके पारंपरिक परिधानों, खूबसूरत आभूषणों और राजसी अंदाज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। फिल्म में अलग-अलग समयावधियों में उनके किरदारों के लुक और व्यक्तित्व में अंतर भी देखने को मिला था।
कृति की इस पोस्ट ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। अभिनेत्री ने अपने संदेश के जरिए फिल्म की पूरी टीम और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और प्यार ने इस अनुभव को उनके लिए यादगार बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित