पटना , मई 25 -- बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने सोमवार को कहा कि हर थाली में बिहारी तरकारी" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बिहार के किसानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का व्यापक विजन है। श्री यादव ने आज दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में सहकारिता विभाग के तत्वावधान में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह सम्मेलन बिहार के सब्जी उत्पादक किसानों को संगठित बाजार व्यवस्था से जोड़ने, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने तथा राज्य में संस्थागत सब्जी विपणन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि "हर थाली में बिहारी तरकारी" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बिहार के किसानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का व्यापक विजन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक विपणन प्रणाली, प्रसंस्करण सुविधाओं एवं बड़ी कंपनियों से सीधे जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का तब-तक पूरा नहीं हो सकता जब-तक बिहार एक विकसित राज्य न बने। बिहार विकसित राज्य तभी बन सकता है जब बिहार के किसान सशक्त हो समृद्ध हों। बाजार आधारित खेती को प्रोत्साहन देकर कृषकों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित