मुंबई , सितंबर 30 -- नमोल टीवी के शो 'हमारी राधा' में राधा (सिमरन कौर) को गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई का पता चल जाता है। गिरधर और शनाया की बातचीत सुनने के बाद राधा को मालूम होता है कि गिरधर अपनी शादी से खुश नहीं है और शनाया के साथ रहने के लिए उससे तलाक लेना चाहता है।यह सच सामने आने के बाद राधा पूरी तरह टूट जाती है। जिस इंसान पर उसने सबसे अधिक भरोसा किया, उसी के किसी दूसरी महिला को चुनने की बात से वह सदमे में आ जाती है। हालांकि, राधा इसके बावजूद अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती। गिरधर के शनाया के साथ रहने के फैसले पर अड़े रहने के बीच वह उससे रुकने की गुहार लगाती है और सब कुछ बदलने का वादा करती है।

तलाक के कागजात मिलने के बाद भी राधा गिरधर से दूर जाने के बजाय अपने रिश्ते को बचाने का फैसला करती है। इसी बीच वह शनाया को अपने घर होने वाली पारंपरिक पूजा में आमंत्रित करती है। गिरधर के खुले तौर पर शनाया से प्यार करने और राधा को छोड़ने की बात कहने के बावजूद राधा रस्में निभाती रहती है और अपनी शादी बचने की उम्मीद लगाए रहती है।

अब देखना होगा कि राधा की कोशिश गिरधर का फैसला बदल पाती है या नहीं और शनाया को घर बुलाने के पीछे राधा की क्या वजह है। क्या इस धोखे के बाद राधा का कोई नया और मजबूत रूप सामने आएगा।

'हमारी राधा' का प्रसारण हर रात 9.30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित