मुंबई , अक्टूबर 02 -- ोम्बले फिल्म्स ने आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' को नौ अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में तेलुगु भाषा में रिलीज करने की घोषणा की है।स्वयंभू मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की कहानी आध्यात्मिक संत श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है। विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी 'डिवाइन डिटूर' पुस्तक से प्रेरित है।

आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक जागृति की यात्रा को दर्शाने वाली इस फिल्म का निर्माण रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेलुगु में फिल्म की वैश्विक रिलीज की घोषणा की। फिल्म को पहले ही विभिन्न बाजारों में दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिलने का दावा किया गया है।

होम्बले फिल्म्स ने 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी, 'कांतारा', 'सालार' फ्रैंचाइजी और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्मों में 'सालार: भाग 2-शौर्यंगा पर्व', 'महावतार परशुराम' और अन्य फिल्में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित