बारां , जून 16 -- राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 'स्टॉप डायरिया अभियान-2026' का शुभारंभ विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया।

श्री बैरवा ने बच्चों को अपने हाथों से ओआरएस घोल पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों में डायरिया से होने वाली मौतों को समय पर उपचार और जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है। दस्त लगने पर बच्चों को तुरंत ओआरएस घोल और जिंक की गोली देना आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीश कुशवाह ने बताया कि 16 जून से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किये गये हैं। दस्त से पीड़ित बच्चों की पहचान करके उन्हें निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित