पटना , अक्टूबर 29 -- िहार में सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से संचालित 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प' कार्यक्रम के तहत राज्यभर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। विभिन्न विभागों के अंतर्गत चिह्नित कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया तथा कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 38 जिलों की 8,051 पंचायतों में कुल 1,65,021 कार्य चिह्नित किए गए हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत 6,654.59 करोड़ रूपये है। इनमें मौजूदा सार्वजनिक परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं उन्नयन के साथ-साथ आवश्यकतानुसार नई संरचनाओं का निर्माण भी शामिल है। कुल चिह्नित कार्यों में 1,14,133 कार्य मरम्मत एवं उन्नयन तथा 50,816 कार्य नई संरचनाओं के निर्माण से संबंधित हैं। इस पहल का उद्देश्य सरकारी भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति में सुधार करते हुए उन्हें नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित