नयी दिल्ली , अगस्त 18 -- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का बचाव करने वाले बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

श्री गांधी ने कहा कि सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि "दिल्ली पुलिस की तारीफ करनी चाहिए", लेकिन संसद से महज आधा किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित रूप से पैलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया। इस कार्रवाई में एक बच्चे की आंख चली गयी और एक बच्ची का कान कट गया। उन्होंने सवाल किया कि "क्या इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?" उन्होंने कहा कि वह स्वयं घायल छात्रों से मिले हैं और देश ने इस घटना से जुड़े हजारों वीडियो देखे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित