पटना , मई 27 -- बिहार समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने बुधवार को बताया कि "सक्षम" योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण, स्वास्थ्य सहायता और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने आज विभाग के अंतर्गत संचालित "सक्षम" योजना की प्रगति एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास के साथ विभागीय कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक पहुंच रही सुविधाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा किया।
बैठक में "सक्षम" योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य भिक्षुकों, दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सशक्त बनाना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित