अजमेर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में अजमेर जिला देहात कांग्रेस ने दिल्ली रैली तैयारियों के लिये ब्लॉक स्तरीय प्रभारी बनाये हैं।

कांग्रेस कार्य समिति और राजस्थान कांग्रेस के निर्देशानुसार एक नवंबर को नयी दिल्ली रामलीला मैदान में 'इंडिया गठबंधन'के संयुक्त तत्वावधान में विशाल 'वोट बचाओ- देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली को सफलबनाने और अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कांग्रेस समिति, अजमेर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ विकास चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली जाना तय हुआ।

डॉ चौधरी ने गुरुवार को बताया कि यह रैली देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि जनता अपने मताधिकार की चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी। महारैली में अजमेर ग्रामीण जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस समिति स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित