शिमला , अक्टूबर 28 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और हिमाचल प्रदेश से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को देशवासियों से कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की आयोजित हो रही महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

यहाँ जारी एक बयान में सुश्री सिंह ने आरोप लगाया कि दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर एकतरफा फैसले लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुनरीक्षण अभ्यास के तहत फॉर्म 6 में किए गए बदलावों के कारण देश भर में 13 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो गए हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित