मुंबई , सितंबर 16 -- भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत 'गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गीत को गायिका गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज दी है।
गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव आकर्षक अंदाज और शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। सिल्वर और पर्पल रंग की साड़ी में उनका ग्लैमरस लुक दर्शकों को पसंद आ रहा है। रिलीज के बाद गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीत छोटू बंटी ने दिया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल, छायांकन राजन वर्मा, कोरियोग्राफी सनी सोनकर और संपादन आलोक गुप्ता ने किया है। डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और मनोरंजक कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। 'गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी' एक पारिवारिक लोकगीत है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'गाड़ी फॉर्च्यूनर लागी' उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि इस गाने में काम करके उन्हें काफी आनंद आया और दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए खास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित