मुंबई , सितंबर 24 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को संवैधानिक 'माफिया' करार देते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग 'लोकतंत्र की हत्या का केंद्र' बन गया है।चुनाव आयोग के भीतर असहमति को रेखांकित करते हुए श्री राउत ने गुरुवार को कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रियाओं के दौरान मनमाने फैसलों और आंकड़े हटाए जाने पर औपचारिक आपत्ति जतायी थी। उन्होंने सीईसी के फैसलों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश से जोड़ते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे तथा जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनावों से समझौता किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों से सड़कों पर उतरकर संस्थागत हेरफेर को चुनौती देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित