मुंबई , अक्टूबर 12 -- िल्म 'लव लॉटरी' में अपने अभिनय के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग के लिए जयपुर में नया शेड्यूल शुरू कर दिया है। चर्चित सीरीज के चौथे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।
अक्षय ओबेरॉय 'आश्रम 4' के लिए तीसरी बार शूटिंग कर रहे हैं। जयपुर में जारी शूटिंग में वह अन्य कलाकारों के साथ शामिल हो गए हैं। सीरीज की पूरी टीम नए सीजन को तैयार करने में जुटी हुई है।
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, जयपुर में शूटिंग जारी है और अक्षय ओबेरॉय बाकी कलाकारों के साथ अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। 'आश्रम 4' के लिए यह उनका तीसरा शूटिंग शेड्यूल है। सूत्र ने उम्मीद जताई कि अक्षय के किरदार और उसे पर्दे पर प्रस्तुत करने के उनके अंदाज से नए सीजन में एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।
'लव लॉटरी' में अपने अभिनय के लिए मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच अक्षय ओबेरॉय अब 'आश्रम 4' की शूटिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सीरीज के नए सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी के बीच उनकी शूटिंग जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित