मुंबई , सितंबर 24 -- संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर के दो नए पोस्टर जारी किए गए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जारी किए गए नए पोस्टर में रणबीर कपूर नीली कार में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर दिख रही तीव्रता उनके किरदार की झलक पेश करती है। पोस्टर के साथ जारी बैकग्राउंड म्यूजिक भी फिल्म के भव्य और रोमांटिक माहौल को दर्शाता है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर' की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में रणबीर, आलिया और विक्की पहली बार भंसाली के निर्देशन में एक साथ नजर आएंगे।

'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित