समस्तीपुर , सितंबर 25 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षा विभाग 'रिफॉर्म से परफॉर्म' की दिशा में आगे बढ़ते हुए 'लर्न टू अर्न' के संकल्प के साथ काम कर रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल और अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित रखने के बजाय उसे कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना जरूरी है।

नीति आयोग और कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का विषय 'ग्रीन माइंड्स फॉर ग्रीन नेशन : एग्री एजुकेशन एंड स्किलिंग@2047' है। इसमें देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और कृषि शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित