मुंबई , अप्रैल 16 -- फिल्म 'राहु केतु' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 अप्रैल को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। यह फिल्म दो भोले-भाले लेकिन बेहद प्यारे किरदारों 'राहु' और 'केतु' की कहानी पर केन्द्रित है, जो एक लेखक की जादुई नोटबुक से निकलकर ज़िंदगी में आ जाते हैं और शुरू हो जाती है मस्ती, कॉमेडी और ढेर सारी हँसी।
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा द्वारा निभाए गए किरदार फिल्म में चार चाँद लगा देते हैं। ऐसे में, मस्ती, इमोशन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक मजेदार अनुभव लेकर आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित